Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल सकेंगे पंजाब के CM भगवंत मान, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Bhagwant-Mann-with-Arvind-kejriwal

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Arvind Kejriwal: Lok Sabha Election 2024- आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) नहीं मिल पाएंगे। अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने अनुमति ही नहीं दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह आज यानी बुधवार को जेल में अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल सकेंगे। तिहाड़ जेल ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। अब तिहाड़ जेल प्रशासन मिलने के लिए नई तारीख के बारे में जानकारी देगा।

जेल प्रशासन ने अनुमति नहीं दी

सूत्रों के मुताबिक जेल प्रशासन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए पत्र मिला था। इसके बाद संभावना थी कि आज यानी बुधवार को संजय सिंह और भगवंत मान जेल में केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। हालांकि, जेल प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।

तिहाड़ के डीआईजी पत्र का जवाब देंगे

जेल से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आज तिहाड़ के डीआईजी पत्र का जवाब देंगे। डीआईजी के जवाब से सुरक्षा की जानकारी मिलेगी और मुलाकात की कुछ तारीखें सुझाई जाएंगी। उन तारीखों पर अगर संजय सिंह और सीएम भगवंत मान चाहें, तो वे सीएम केजरीवाल से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

आपको बता दें कि तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ने जेल में मुलाकात करने वालों में अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दोनों बच्चों, आप नेता संदीप पाठक और अपने निजी सचिव का नाम लिखवाया था। अब इस लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल कर लिया गया है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *