Canada News: कनाडा में जालंधर के NRI बिजनैसमैन की गोली मारकर हत्या

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अल्बर्टा (कनाडा)। Canada News: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में जालंधर के एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया। कनाडा में मरने वाला व्यक्ति जालंधर से संबंधित है, जो कनाडा में कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक था।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

जानकारी के जालंधर के रहने वाले NRI बूटा सिंह गिल की कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, घटना में उनका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।

कनाडा में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी

ये वारदात बीते दिन एडमिंटन शहर में स्थित एक निर्माण स्थान के पास हुई। भारतीय मूल के बूटा सिंह कनाडा में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी और एडमिंटन में ही एक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भी थे। वे जालंधर के फिल्लौर के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना अल्बर्टा प्रांत में मिलवुड आरईसी सेंटर के पास हुई। जहां पर बूटा की कंपनी की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट थी। वहीं पर बूटा की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। वहीं, बचाने आए सिविल इंजीनियर सरबजीत सिंह को भी घटना में गंभीर चोटे आई हैं। उसका कनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

किसी बात को लेकर विवाद हो गया

आपको बता दें कि घटना के वक्त गिल अपने दो साथियों के साथ अपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर थे। इस दौरान उनका अपनी ही लेबर के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद भारतीय मूल के ही लेबर ने गोलियां मारकर गिल की हत्या कर दी।

हत्या के बाद उक्त आरोपी इतना डर गया था कि उसने वारदात के तुरंत बाद अपने आप को भी गोली मार ली थी। जिसमें उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के कालोनाइजर ने एक दर्जन गांवों के लोगों की जिंदगी कर दी बर्बाद

फिल्लौर के लोगों ने बताया कि गिल एक दानी सज्जन था। वह पिछले करीब 40 साल से कनाडा में रह रहा था। वहां पर उसका अच्छा कारोबार था। गांव के कई लोगों को वह अक्सर मदद करता था। गिल की मौत के बाद से इलाके के लोग सदमे में हैं।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *