Lok Sabha Election: सुशील रिंकू बोले- BJP से सभी डर गए, AAP से खुद CM मान और कांग्रेस से Ex CM चन्नी भी आ जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ता

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को चुनावी शंघनाद किया। भाजपा ने जालंधर शहर से बाहर मकसूदां में विजय रिसोर्ट में चुनावी दफ्तर का आज उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा जालंधर लोकसभा के प्रत्याशी सुशील रिंकू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनौती भी दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के कालोनाइजर ने एक दर्जन गांवों के लोगों की जिंदगी कर दी बर्बाद

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि हर पार्टी जालंधर सीट को लेकर तैयारियां कस रही है। कांग्रेस तो इतनी डरी हुई है कि उन्होंने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को ही मैदान में उतार दिया है। वहीं, आप के पास कोई कैंडिडेट नहीं है। रिंकू ने दबी आवाज में कहा- सीएम मान खुद जालंधर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

भाजपा से सभी डरे हुए हैं – रिंकू

रिंकू ने कहा कि भाजपा से विपक्ष इस कदर डरा हुआ है कि अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार रहा है। मैं समझता हूं कि ये मेरा सौभाग्य है कि पार्टी ने मुझे इस लायक समझा। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से मीटिंग की जा रही है। कुछ दिन में चुनाव का डिजाइन तैयार कर दिया जाएगा। फिर उसी पैरामीटर पर प्रचार किया जाएगा।

विजय रिजॉर्ट में भाजपा ने खोला चुनावी दफ्तर

इससे पहले विजय रिजॉर्ट मकसूदां चौक में प्रदेश भाजपा कार्यालय का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। हवन यज्ञ और श्री सुखमनी साहिब का पाठ उपरांत लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, शीतल अंगूराल, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, सरबजीत मक्कड़, अशोक सरीन हिक्की उपस्थित थे।

इसके अलावा राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी और सुभाष सूद विशेष रूप से उपस्थित हुए। सुशील शर्मा ने कार्यालय के उद्घाटन समारोह के मौके पर कहा कि 2014 में देश की सत्ता संभालने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत की अनोखी पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

राकेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब में लोकसभा चुनावों की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव प्रभारी व प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नेताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी जा चुकी हैं।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *