Accident News: भीषण सड़क हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, आठ की मौत और कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, हरियाणा। Accident News: इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार की सुबह बच्चों से भरी प्राइवेट स्कूल की बस पलट गई है। हादसे की वजह ओवरटेक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

इस हादसे में 8 बच्चों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GLP स्कूल की बस गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

गांव उन्हानी के पास स्कूल बस ओवरटेक करते हुए अचानक पलट गई। घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बता दे कि आज ईद पर सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुटि्टयां है।

उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल ने छुट्‌टी नहीं की। बताया जा रहा है कि बस में 35 बच्चे सवार थे। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप | Daily Samvad












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *