Bus Accident: बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा ट्रक खाई में गिरा, 17 तीर्थयात्रियों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, बलूचिस्तान। Bus Accident: पाकिस्तान के बलूचिस्तान से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बलूचिस्तान में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों के एक सीमावर्ती शहर के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं 38 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि तीर्थयात्री बलूचिस्तान के खुजदार जिले में सुदूर मुस्लिम सूफी दरगाह शाह नूरानी जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

तभी उनकी बस हब शहर खाई में गिर गई। वहीं स्थानीय पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों और घायलों को कराची के सिविल अस्पताल ले जाया गया। शवों की पहचान की गई, जिनमें से कुछ एक ही परिवार के थे।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *