Canada-Punjab News: बेटा के ‘Gay’ होने की बात छिपा कर Canada रह रही लड़की से कराई शादी, पता चलने पर हुआ बड़ा कांड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, टोरंटो/जालंधर। Canada-Punjab News: बेटा के ‘गे’ (Gay) होने की बात छिपा कर कनाडा (Live in Canada) रह रही लड़की (Canada Girls) के परिजनों को झूठ बोल कर शादी (Canada Marriage) करवाने वाले युवक, उसकी मां और पिता के खिलाफ थाना 7 की पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लड़का और लड़का पक्ष दोनों पाश इलाके के रहने वाले है। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि एक जानकार ने उन्हें रिश्ता बताया था जो खुद कनाडा रहता था। 2021 में रिश्ते की बात आगे बड़ी तो उन्होंने कनाडा में स्टडी वीजा (Canada Study Visa) पर गई अपनी बेटी से बात कर ली जिसके बाद बात पक्की हो गई।

Canada Latest News
Canada Latest News

लड़की को शक हुआ पर लड़के ने बहाना बनाया

उन्होंने रजिस्ट्रेशन मैरिज भी करवा ली। जब दोनों कनाडा में एक साथ रहने लगे तो युवक ने 100 प्रतिशत पी. आर. करवाने का बोल लड़की की स्टडी और जॉब दोनों छुड़वा दी।

इसी दौरान लड़की को शक हुआ जिसके बारे उसने लड़के से बात की तो उसने बहाना बनाया कि रीति-रिवाजों से शादी होने के बाद ही वह शारीरिक संबंध बना सकते हैं और यह बात उसकी मां ने बोली है।

थाना 7 में लड़के और उसके परिवार वालों के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज हुआ

लड़की ने युवक की बात सच मान ली। आरोप है कि 2023 में लड़का और लड़की दोनों की शादी पूरे धूमधाम से कनाडा में ही करवा दी गई और अचानक से लड़के ने बता दिया कि वह लड़की के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना सकता क्योंकि वह गे (Gay) है।

Study in Canada
Study in Canada

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

यह बात सुन कर लड़की परिवार दंग रह गया। इंडिया वापिस आकर उन्होंने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी जिसकी जांच के बाद पुलिस ने लड़के के साथ-साथ उसके माता पिता को भी नामजद कर लिया क्योंकि तीनों ने झूठ बोल कर यह शादी करवाई थी। थाना 7 ने तीनों के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *