डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जिला लुधियाना से सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में सूटकेस से एक व्यक्ति का 4 टुकड़ों में शव बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले रेलवे कर्मचारी ने शव को देखा। बताया जा रहा है कि रेलवे कर्मचारी को पेट्रोलिंग के दौरान एक प्लास्टिक के लिफाफे में व्यक्ति की कटी हुई टांगे मिली जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी RPF को दी।
यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी
जानकारी मिलते ही RPF और पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने आस पास छानबीन दी इसके बाद उनको कटी हुई टांगों के बाद पल के ऊपर एक सूटकेस मिला जिसमे व्यक्ति के अन्य शरीर के टुकड़े थे वहीं अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शेर पुल चौक के पास पुल के ऊपर सूटकेस मिला, और वहीं टांगे रेलवे ट्रैक पर टांगे मिली है। वहीं पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्यारे ने व्यक्ति को मारने के बाद उसे टुकड़ों में काटा और रेलवे ट्रैक पर फेंकने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस वहां लगे आसपास सीसीटीवी भी खंगाल रही है ताकि इस बात का पता चल सके कि बीते दिनों में गाड़ियों से कौन लोग यहां पहुंचे हैं।