World’s Oldest Human: 1900 में हुआ जन्म 124वां जन्मदिन मनाकर Guinness World Records नाम दर्ज करवाया

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मध्य पेरू। World’s Oldest Human: आज के व्यस्त जिंदगी में जहां खाने-पीने और स्वास्थ्य पर ध्यान रखने के लिए समय ही नहीं बचता है, वहीं एक ऐसा शख्स है जो इस धरती पर 124 साल तक खुद को स्वस्थ रखे हुए है। जी हां, पेरू में पैदा हुए एक शख्स को लेकर दावा किया जा रहा कि वह दुनिया का सबसे बूढ़ा इंसान हो सकता है। बताया जा रहा कि शख्स 1900 में पैदा हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के कालोनाइजर ने एक दर्जन गांवों के लोगों की जिंदगी कर दी बर्बाद

देश की सरकार का दावा है कि हुआनुको के मध्य पेरू क्षेत्र के स्थानीय निवासी मार्सेलिनो अबाद (Marcelino Abad) की उम्र 124 है। इसकी वजह से वह दुनिया के सबसे बूढ़े इंसान होंगे।

ऐसे बिताए 12 दशक

सरकार ने कहा, ‘हुआनुको की वनस्पतियों और जीवों के बीच, मार्सेलिनो अबाद टॉलेंटिनो या ‘माशिको’ जीवन को शांति से जीना जानते हैं।

उनके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व में यह साफ दिखता है कि वह कितने शांत स्वभाव के हैं। इसी व्यवहार की वजह से वह 12 दशक पार कर चुके हैं। पांच अप्रैल को मार्सेलिनों ने 124वां जन्मदिन मनाया है।

कई लोगों ने किया आवेदन

पेरू के अधिकारियों का कहना है कि वे अबाद का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में दर्ज करवाने में मदद कर रहे हैं। निकाय के एक प्रवक्ता का कहना है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए कई लोगों ने आवेदन किया है, जो यह दावा कर रहे हैं कि वो सबसे बूढ़े व्यक्ति हैं। इन दावों की पुष्टि करने के लिए आधिकारिक दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच एक विशेषज्ञ टीम द्वारा की जाएगी।

इससे पहले सबसे उम्रदराज व्यक्ति की उम्र 111

गौरतलब है, फिलहाल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे उम्रदराज व्यक्ति की उम्र 111 है। वह ब्रिटेन के रहने वाले हैं। इन्हें वेनेजुएला के एक व्यक्ति की मौत के बाद यह खिताब मिला था, जो 114 वर्ष का था। सबसे बुजुर्ग जीवित महिला 117 वर्ष की है।

कौन हैं आबाद?

आबाद का जन्म छोटे से शहर चगला में हुआ था। पेरू सरकार ने 2019 में उन्हें आईडी और पेंशन दी, जिससे उन्हें पहचान मिली। पांच अप्रैल को अपना 124वां जन्मदिन मनाया था। आबाद का कहना है कि उनके इतने सालों तक जीने का रहस्य फलों से भरपूर आहार है।

क्या है खाने में पसंद?

अबाद सरकार की नजर से 2019 तक दूर थे। तब तक उन्हें सरकारी आईडी और पेंशन नहीं दी जाती थी। लेकिन, अब सरकार ने उनकी पहचान कर ली है और उनकी आईडी और पेंशन शुरू कर दी है। अबाद के इतने लंबे और खुशहाल जिंदगी का राज भरपूर फल और भेड़ का मांस खाना है।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *