Punjab News: पंजाब का मोस्ट वांटेड आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार, जर्मनी से चला रहा था नेटवर्क

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स Khalistan Zindabad Force (KZF) के आतंकी प्रभजीत सिंह को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

आतंकी प्रभप्रीत जर्मनी से आतंकवादी भर्ती, सहायता और फंडिंग मॉड्यूल का संचालन कर रहा था। डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के 15 अप्रैल तक का रिमांड हासिल कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

DGP यादव ने बताया कि 2020 में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने सूचना के आधार पर KZF के आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा द्वारा पंजाब में फैलाए जा रहे नेटवर्क का पता चला था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूरा के चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। आरोपियों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद बरामद किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वांछित आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा और उसके करीबी प्रभप्रीत सिंह के निर्देश पर काम कर रहे थे। उनका लक्ष्य टार्गेट किलिंग था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आतंकियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया।

पोलैंड से भागा था

दिल्ली आईजीआई हवाई अड्डे से पंजाब पुलिस को फोन पर प्रभप्रीत सिंह को हिरासत में लिए जाने के बारे में जानकारी दी गई। SSOC अमृतसर की एक टीम दिल्ली पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने प्रारंभिक जांच के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपी प्रभप्रीत 2017 में वैध वीजा पर पोलैंड गया था, और 2020 में सड़क मार्ग से जर्मनी चला गया। जर्मनी में स्थायी निवास प्राप्त करने के लिए उसने राजनीतिक शरण के लिए आवेदन किया।

टॉर्गेट किलिंग को अंजाम

AIG मान ने कहा कि जर्मनी में रहने के दौरान आरोपी प्रभजीत बेल्जियम स्थित KZF आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा के संपर्क में आया। दोनों आरोपी मिल कर टॉर्गेट किलिंग को अंजाम देने के लिए अपने भारतीय सहयोगी को धन और हथियारों की व्यवस्था में जुट गए।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

उन्होंने कहा कि प्रभप्रीत के पूरे नेटवर्क और वह जिस मॉड्यूल के लिए काम कर रहा है, का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस कामयाब रहेगी।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *