Punjab News: पंजाब में महिला ने ASI पर लगाए गंभीर आरोप, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब के जिला फिरोजपुर में एक महिला द्वारा ASI पर गंभीर आरोप लगाने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने थाना कुलगड़ी के ASI पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

पीड़ित महिला के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका अपने पड़ोसियों के साथ बिजली की कुंडी लगाने को लेकर झगड़ा चल रहा था इस दौरान उन्होंने पुलिस को उनके घर भेज दिया। मामला फिरोजपुर के कृष्णा एन्कलेव का बताया जा रहा है।

वहीं पुलिस जब पीड़ित के घर पहुंची तो वह घर के एक सदस्य को अपने साथ लेकर जाना चाहती थी। जब परिवार ने विरोध किया तो एएसआई ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए उसको टांगे मारनी शुरू कर दी। जिससे महिला की तबियत बिगड़ गई और उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस समय पुलिस घर आई तो उस दौरान उनके साथ कोई महिला कांस्टेबल मौजूद नहीं थी। पीड़ित परिवार ने उच्च पुलिस अधिकारियों से ASI के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को गलत ठहराया है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *