डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पंजाब में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इस बीच दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी
दरअसल, उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से अतिरिक्त नमी के आने से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार से सोमवार तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गरज, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी
दिल्ली में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी में बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण पौधों और खड़ी फसलों को नुकसान होने की चेतावनी जारी की है।