Rain Alert In Punjab: पंजाब के इन जिलों में भारी बारिश और ओलाबृष्टि का अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rain Alert In Punjab: पंजाब में मौसम करवट ले रहा है जिससे लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक भारी बारिश, ओलाबृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

मौसम विभाग के अनुसार13 अप्रैल को दोपहर के बाद मौसम खराब हो सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि खराब मौसम के कारण पंजाब के होशियारपुर, अबोहर, फाजिल्का, गुरदासपुर, अमृतसर और पठानकोट जिले काफी प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

इसके साथ ही हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र, फतेहाबाद समेत कई जिलों में मौसम खराब के खराब फसलों को नुकसान हो सकता है। बताया जा रहा है कि इन 2 दिनों के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, यूपी समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13 से 15 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *