Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने आज के ताजा रेट

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: दुनिया में अभी दो जगह जंग चल रही है। रुस-यूक्रेन के बीच और इजराइल-फिलिस्तीन के बीच। इन जंगों से बने जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। वहीं ईरान की ओर से इजराइल पर किए मिसाइल अटैक से टेंशन और ज्यादा बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

ऐसे में सेफ इन्वेस्टमेंट माने जाने वाले सोने-चांदी के दाम में आज भी बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल यह 442 रुपए गिरकर 72,735 रुपए पर कारोबोर कर रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम सोना 1,351 रुपए महंगा होकर पहली बार 73,174 रुपए का हो गया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

चांदी में भी आज गिरावट है। यह 413 रुपए गिरकर 83,506 रुपए पर कारोबार कर रही है। शुक्रवार को एक किलो चांदी का भाव 1,476 रुपए बढ़कर 83,819 रुपए हो गया था। साल 2024 में अब तक सोने के दाम 9,430 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था। वहीं, चांदी भी 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप | Daily Samvad












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *