डेली संवाद, इंदौर। Blast In Factory: इंदौर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की खबर सामने आ रही है। इस बिस्फोट के बाद वहां हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही आग की चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी झुलस गए है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के महू थाना क्षेत्र के आंबा चंदन गांव में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि यहां केमिकल रखे रूम में आग लगी थी। आग की चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी झुलस गए।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
जिन्हें अस्पातल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।
जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ वहां सुतली बम बनाए जाते हैं। ये फैक्ट्री साखिर खान नाम के व्यक्ति की है, जो राऊ का रहने वाला है। गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर जंगल की तरफ 4 बीघे के खेत में पटाखा फैक्ट्री है।