Punjab Politics: टिकट न मिलने पर पूर्व कांग्रेस विधायक का छलका दर्द, लाइव हो कही ये बड़ी बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। दो दिन पहले जारी हुई कांग्रेस की सूची में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता दलवीर सिंह गोल्डी को संगरूर के धूरी से टिकट न देकर सुखपाल सिंह खैरा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

वहीं पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने टिकट न मिलने पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पेज पर लाइव होकर एक बड़ा बयान दिया है। दलवीर गोल्डी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि उनका टिकट काटा गया है। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने हाईकमान से सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा कि बड़ा और छोटा लीडर क्या होता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के लिए मेरा टिकट काटा गया, वे अब तक कहां हैं और मैं अब भी पार्टी के साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में मेरी टिकट काटी गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब 2022 में सीएम के खिलाफ चुनाव लड़े थे तब बड़े बड़े चेहरे की जरूरत थी या अभी है?

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि सपने नहीं दिखाने चाहिए, टिकट देने का झूठा वादा नहीं करना चाहिए क्योंकि टिकट न मिलना बहुत दुखदायी होता है। उन्होंने कहा कि मैंने दिन रात मेहनत की है लेकिन इस बार फिर मेरी टिकट काट दी गई। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने संगरूर के पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी की जगह सुखपाल खैरा को टिकट दिया है, जिससे गोल्डी काफी दुखी हैं।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *