Sugar Industry: केंद्र सरकार ने Export मामले में शुगर इंडस्ट्री को किसी तरह की राहत देने से मना किया, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sugar Industry: केंद्र सरकार ने सोमवार को एक्सपोर्ट के मामले में शुगर इंडस्ट्री (Sugar Industry) को किसी तरह की राहत देने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट कहा कि अक्टूबर में खत्म होने वाले मौजूदा शुगर ईयर के लिए एक्सपोर्ट की इजाजत नहीं दी जाएगी।

क्या मांग कर रही है इंडस्ट्री

चीनी उद्योग सरकार से लगातार शुगर एक्सपोर्ट की इजाजत देने की मांग कर रही है। उसकी दलील है कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है और एक्सपोर्ट की इजाजत मिलने से उनकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) ने मौजूदा शुगर ईयर के लिए 10 लाख टन चीनी निर्यात करने की अनुमति मांगी थी। उसका कहना था कि इस सीजन के आखिर तक चीनी कंपनियों के पास काफी क्लोजिंग-स्टॉक बचेगा। ऐसे में निर्यात करने से कंपनियों को काफी फायदा होगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने फूड मिनिस्ट्री के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि शुगर इंडस्ट्री की लगातार डिमांड के बावजूद सरकार फिलहाल एक्सपोर्ट की इजाजत देने पर विचार नहीं कर रही है।

भारत में चीनी का उत्पादन कितना है?

अगर मौजूदा शुगर ईयर की बात करें, तो मार्च तक देश का चीनी उत्पादन 3 करोड़ टन को पार कर गया था। ISMA ने 2023-24 सीजन के लिए शुगर प्रोडक्शन के अनुमान को संशोधित करके 3.2 करोड़ टन कर दिया है। वहीं, सरकार का अंदाजा है कि चीनी उत्पादन 3.15 करोड़ टन से 3.2 करोड़ टन के बीच रहेगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

हालांकि, चीनी इंडस्ट्री के लिए राहत की बात यह है कि सरकार चीनी मिलों को इस बात की इजाजत दे सकती है कि वे अतिरिक्त स्टॉक का इस्तेमाल इथेनॉल प्रोडक्शन के लिए करें। इस खबर से चीनी कंपनियों के शेयरों में तेजी भी दिखी थी। अगर इथेनॉल प्रोडक्शन की अनुमति भी मिल जाती है, तो काफी राहत मिल जाएगी।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *