डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में कोर्ट में बड़ा हादसा हो गया है बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
इस दौरान वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट की दूसरी मंजिल से महिला के गिरने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारीके मुताबिक वकीलों और स्टाफ के लिए वॉशरूम बनाने काम चल रहा था।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
इसी दौरान महिला एक केस के सिलसिले में तारीख पर आई हुई थी। जब वह निर्माणाधीन वॉशरूम की ओर गई तो महिला नीचे गिर गई। जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। महिला कैंट की रहने वाली बताई जा रही है।