Canada News: कनाडा सरकार का बड़ा फैसला, पंजाबियों समेत विदेशियों पर लगाया जमीन खरीदने पर प्रतिबंध, ‘हलाल बंधक’ स्कीम लागू

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओंटारियो (कनाडा)। Canada News: Canada Budget- कनाडा (Canada) की जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) की सरकार (Government of Canada) मुसलमानों पर मेहरबान है। कनाडा की सरकार ने अपने सालाना बजट में मुसलमानों के लिए ‘हलाल बंधक’ (Halal Mortgage) शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा कनाडा में विदेश के लोगों को जमीन खरीदने पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

कनाडा सरकार की इस योजना को मुस्लिम समुदाय पर विशेष ध्यान देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही कनाडा की सरकार देश के लोगों को गृहस्वामी बनाने पर काम कर रही है। दरअसल, 16 अप्रैल को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने ओंटारियो स्थित पार्लियामेंट हिल पर 2024-25 का बजट पेश किया।

कनाडा के लोग जमीन और घर नहीं खरीद पा रहे

इस दौरान उन्होंने मुसलमानों से जुड़े हलाल बंधक की बात कही। इसके अलावा कनाडा के लोगों को घर का मालिक बनाने की बात कही। सरकार के मुताबिक बाहरी लोगों के कनाडा में अधिक आने की वजह से कनाडा में जमीन और घर के दाम बहुत बढ़ गए हैं, जिसकी वजह से कनाडा के लोग जमीन और घर नहीं खरीद पा रहे हैं।

Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada

जमीन खरीदने पर प्रतिबंध लगाया गया

इसी को ध्यान में रखते हुए अगले 2 साल यानी 1 जनवरी 2027 तक के लिए विदेशी लोगों के जमीन खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहले 1 जनवरी 2023 से 1 जनवरी 2025 तक के लिए विदेशी लोगों के जमीन खरीदने पर प्रतिबंध लगाया गया था, अब इसे दो साल और बढ़ा दिया गया है।

विदेशी छात्रों के नौकरी करने पर भी रोक लगाई गई

सरकार का कहना है कि कनाडा में भारी निवेशक आते हैं, इसके अलावा भारी संख्या में विदेशी छात्र भी कनाडा में रहते हैं, जिसकी वजह से कनाडा में विदेशी छात्रों के नौकरी करने पर भी रोक लगाई गई थी। कनाडा की सरकार का मानना है कि आबादी अधिक बढ़ने की वजह से कनाडा में घरों की कमी हो गई है।

Canada Latest News
Canada Latest News

सरकार ने प्रतिबंध का निर्णय लिया

इसके साथ निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने की वजह से भरपूर मात्रा में घरों का निर्माण नहीं हो पा रहा है, इसी को देखते हुए सरकार ने प्रतिबंध का निर्णय लिया है। कनाडा के बजट में इस तरह की योजना लाकर मुसलमानों को हक में काम करने की बात कही गई है।

क्या है हलाल बंधक ?

हलाल बंधक इस्लामी कानून के मुताबिक है, जो इसे सूदखोरी का एक रूप मानते हुए ब्याज वसूलने पर रोक लगाता है। जबकि यहूदी धर्म और ईसाई धर्म जैसे अन्य इब्राहीम धर्म भी सूदखोरी को पाप के रूप में देखते हैं। इस्लाम के मुताबिक उधार लिया जा सकता है, लेकिन इसपर ब्याज वसूलना पाप है।

ऐसे में मुसलमानों के लिए सरकार हलाल बंधक योजना की शुरुआत की है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे एक ‘जागृत विचार’ कहा, जिसका उद्देश्य समाज के एक वर्ग को लाभ पहुंचाना है।

Canada News

कनाडा का बजट

उप प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड की तरफ से प्रस्तुत इस बजट को आवास-केंद्रित बजट कहा जा रहा है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 39.8 बिलियन डॉलर के घाटे का अनुमान लगाया है। इस बजट में अगले पांच वर्षों में 53 बिलियन डॉलर का नया खर्च शामिल है।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

इसके तहत कनाडा के युवाओं को मकान खरीदने में छूट दी जाएगी। नए खर्च को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए सरकार ने कुछ जगहों पर टैक्स को बढ़ा दिया है, जिससे अगले पांच वर्षों में 18.2 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *