Dubai Flood: दुबई में तबाही; एक दिन की बारिश में ही हुआ पानी-पानी, एयरपोर्ट-स्टेशन और स्कूल सब बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, दुबई। Dubai Flood: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सबसे बड़े शहरों में से एक दुबई (Dubai) में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंगलवार (16 अप्रैल) को हुई भारी बारिश के कारण सड़कों, घरों और दुकानों में पानी भर गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

भारी बारिश के कारण दुबई में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। खाड़ी में आए तूफान के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई घंटों तक यहां से विमान उड़ान नहीं भर सके। रनवे पर घुटनों तक पानी था। इसके साथ ही बारिश के कारण 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

दुबई को मध्य पूर्व का वित्तीय केंद्र कहा जाता है लेकिन तूफ़ानी बारिश ने शहर की हालत ख़राब कर दी। बाढ़ का पानी शहर के दो प्रमुख शॉपिंग सेंटर दुबई मॉल और मॉल ऑफ एमिरेट्स में घुस गया। मॉल में पानी झरने की तरह बहता नजर आया, जबकि दुबई मेट्रो स्टेशन पर गुटनों तक पानी है।

भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

बता दे कि इस खाड़ी शहर में बारिश आम नहीं होती है बहुत कम समय ही यहां बारिश होती है यही वजह है कि मंगलवार को जब तेज बारिश शुरू हुई तो सड़क से लेकर घर तक बारिश में डूब गए। बारिश का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया। संयुक्त अरब अमीरात में बारिश के कारण स्कूल बंद रहे और बुधवार को भी बंद रहने की उम्मीद है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *