Italy News: इटली में पंजाबी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी किया शूट

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, इटली। Italy News: इटली (Italy) में पंजाबी की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आ रही है। विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरें सामने आती रहती है ऐसी ही खबर सामने आ रही है।

मृतक की फाइल फोटो
मृतक की फाइल फोटो

खबर है कि इटली में पंजाबी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान सतपाल सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र 55 वर्षीय बताई जा रही है जोकि पंजाब के गांव टाहली का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

बताया जा रहा है कि सतपाल सिंह शादीशुदा था और उसके दो बेटे है और वह काफी लंबे समय में इटली में रह रहा था। मृतक अपने घर पर मौजूद था। तभी उनका एक जानकार इटालियन पूर्व पुलिसकर्मी यूसेप वेलेटी (70) उनके घर पर आया।

भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस दौरान दोनों की किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। इसके बाद उसने सतपाल सिंह पर गोली चला दी थी। वहीं, घर के बाहर जाकर खुद को भी गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बैसाखी वाले दिन की बताई जा रही है। बता दे कि ये कोई पहला ऐसा मामला नहीं है जब विदेश में किसी पंजाबी की गोली मारकर हत्या कर दी है बीते कई दिनों से ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *