Jalandhar News: जालंधर के भार्गव कैंप बाजार में हो रहे अवैध निर्माण की कमिश्नर से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की आड़ में जालंधर शहर (Jalandhar City) में अवैध रूप (Illegal Construction in Jalandhar) से दुकानें और कालोनियां काटी जा रही है। लगातार शिकायत के बाद नगर निगम के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला भार्गव कैंप के मेन बाजार का आया है।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने भार्गव कैंप के मेन बाजार में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत निगम कमिश्नर गौतम जैन से की है। छाबड़ा के मुताबिक मेन बाजार में कई दुकानों बनाई जा रही है। जिसका न तो कोई नक्शा पास किया गया है और न ही कोई सीएलयू है।

अवैध निर्माण से बढ़ रही है पार्किंग की समस्या

नगर निगम के कमिश्नर को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों से जहां मेन बाजार में पार्किंग की समस्या पैदा हो रही है, वहीं नगर निगम के खजाने को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।

IAS Gautam Jain
IAS Gautam Jain

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

रवि छाबड़ा ने निगम कमिश्नर से मांग की है कि अवैध रूप से भार्गव कैंप में हो रहे निर्माण को तत्काल रुकवाया जाए। उन्होंने कहा है कि अवैध रूप से बन रही इन इमारतों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *