Punjab News: अमेरिका में पक्का करवाने के लिए सांसद के नाम पर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब में आए दिन धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते है इससे जुड़ा एक मामला फिरोजपुर से सामने आ रहा है यहां सांसद के नाम पर 60 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान व संगरूर से लोकसभा सदस्य सिमरन जीत सिंह मान के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एएसआई सतवंत सिंह ने बताया कि इन्द्रपाल सिंह निवासी जीरा ने मार्च 2019 में जिला पुलिस को शिकायत दे बताया था कि उसका भाई हरी सिंह अमरीका गया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उसे वहां पक्का करवाने के लिए उसने प्रगट सिंह गांव शीहांपाड़ी के साथ संपर्क किया, जिसने उसे इस झांसे में ले लिया कि वह सांसद सिमरणजीत सिंह मान का काफी करीबी है और उनकी सिफारिश से वह उसके भाई हरी सिंह को पक्का करवा देगा।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जिसके बदले उसने अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान के जाली लेटर पैड पर लिख कर दिया, और इसके एवज में आरोपी ने उनसे 60 हजार रुपए लिए। परंतु शक होने पर जब उन्होंने उक्त लेटर पैड की जांच करवाई तो वह जाली पाया गया।

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *