Punjab Politics: पंजाब के दिग्गज BJP नेता विजय सांपला को लेकर आई बड़ी खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: Lok Sabha Election 2024- पंजाब भाजपा (BJP Punjab) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला (Vijay Sampla) नाराज हैं। इसके कारण उन्होंने अपने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म से मोदी का परिवार (Modi Ka Pariwar) टैग लाइन हटा दिया है। सांपला होशियारपुर से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

देश में लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election) का बिगुल बज चुका है। देश में इस बार 7 चरणों में वोटिंग कराई जाएगी। चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में पंजाब में 1 जून को वोटिंग जबकि मतगणना 4 जून को होगी।

भाजपा को जल्द ही एक बड़ा झटका लग सकता है

जिसको लेकर पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जा रहे है इसी के साथ नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी जारी है। इसी को लेकर पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में भाजपा को जल्द ही एक बड़ा झटका लग सकता है।

Bharatiya Janata Party
Bharatiya Janata Party

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के दिग्गज नेता और एससी कमिशन के पूर्व चेयरमैन रहे विजय सांपला जल्द ही भाजपा छोड़ सकते है। कहा जा रहा है कि होशियारपुर से टिकट न मिलने पर विजय सांपला नाराज चल रहे है जिसके कारण वह भाजपा छोड़ सकते है।

Vijay Sampla File Photo
Vijay Sampla File Photo

बता दे कि बीते दिनों सांपला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार हटा दिया था। इसके साथ ही कल यानी मंगलवार को सांपला द्वारा ट्विटर पर एक ट्वीट किया गया था जिसके बाद उनका भाजपा छोड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

विजय सांपला ने ट्वीट पर लिखा था कि “एक रास्ता बंद होता है भगवान और कई रास्ते खोल देता है। मेरे लिए भी भगवान ने कोई रास्ता ज़रूर निर्धारित किया होगा। मेरा साथ देने वाले सभी साथियों का बहुत- बहुत धन्यवाद।” आपको बता दें कि भाजपा ने होशियारपुर से इस बार अनिता सोम प्रकाश को टिकट दिया है, जो मौजूदा सांसद सोम प्रकाश की पत्नी हैं।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय सांपला इस समय कांग्रेस और अकाली दल के संपर्क में है और वह जल्द ही भाजपा छोड़ या तो कांग्रेस में शामिल हो सकते है या फिर अकाली दल में शामिल हो सकते है। वहीं इसे लेकर फिलहाल सांपला द्वारा कोई बयान सामने नहीं आया है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *