Ram Navami 2024: आज है राम नवमी, प्रभु श्रीराम की पूजा करने के बाद जरूर करें आरती

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Ram Navami 2024: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा-उपासना की जाती है। इस वर्ष यह त्योहार 17 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इस उपलक्ष पर अयोध्या स्थित राम मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन किया गया है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि त्रेता काल में भगवान श्रीराम का अवतरण चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को हुआ था। अतः इस तिथि पर हर वर्ष राम नवमी मनाई जाती है।

सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है

धार्मिक मत है कि भगवान श्रीराम की पूजा-उपासना करने से साधक को सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। भगवान श्रीराम के शरणागत होने के चलते वानर राज सुग्रीव को राजसिंहासन प्राप्त हुआ। वहीं, विभीषण को भी लंका नरेश बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जबकि, भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को अमरता का वरदान प्राप्त हुआ। अगर आप भी भगवान श्रीराम की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो विधिपूर्वक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा करें। साथ ही पूजा के अंत में ये आरती (RamJi Aarti in Hindi) अवश्य करें।

ram-darbar
ram-darbar

आरती (RamJi Aarti)

आरती कीजै रामचंद्र जी की ।

हरि हरि दुष्ट दलन सीतापति जी की ।।

पहली आरती पुष्पन की माला ।

काली नागनाथ लाए गोपाला ।।

दूसरी आरती देवकी नंदन ।

भक्त उभारण कंस निकंदन ।।

तीसरी आरती त्रिभुवन मन मोहे ।

रतन सिंहासन सीताराम जी सोहे ।।

चौथी आरती चहुं युग पूजा ।

देव निरंजन स्वामी और न दूजा ।।

पांचवी आरती राम को भावे ।

राम जी का यश नामदेव जी गावे।।

आरती (Ram Ji Ki Aarti)

आरती कीजै श्री रघुवर जी की,

सत् चित् आनन्द शिव सुन्दर की।

दशरथ तनय कौशल्या नन्दन,

सुर मुनि रक्षक दैत्य निकन्दन।

अनुगत भक्त भक्त उर चन्दन,

मर्यादा पुरुषोतम वर की।

आरती कीजै श्री रघुवर जी की…

निर्गुण सगुण अनूप रूप निधि,

सकल लोक वन्दित विभिन्न विधि।

हरण शोक-भय दायक नव निधि,

माया रहित दिव्य नर वर की।

आरती कीजै श्री रघुवर जी की…

जानकी पति सुर अधिपति जगपति,

अखिल लोक पालक त्रिलोक गति।

विश्व वन्द्य अवन्ह अमित गति,

एक मात्र गति सचराचर की।

आरती कीजै श्री रघुवर जी की…

शरणागत वत्सल व्रतधारी,

भक्त कल्प तरुवर असुरारी।

नाम लेत जग पावनकारी,

वानर सखा दीन दुख हर की।

आरती कीजै श्री रघुवर जी की…

Rama Navmi
Rama Navmi

आरती

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन,

हरण भवभय दारुणम्।

नव कंज लोचन, कंज मुख

कर कंज पद कंजारुणम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु…

कन्दर्प अगणित अमित छवि,

नव नील नीरद सुन्दरम्।

पट पीत मानहुं तड़ित रूचि-शुचि

नौमि जनक सुतावरम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु…

भजु दीनबंधु दिनेश दानव

दैत्य वंश निकन्दनम्।

रघुनन्द आनन्द कन्द कौशल

चन्द्र दशरथ नन्द्नम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु…

सिर मुकुट कुंडल तिलक चारू

उदारु अंग विभूषणम्।

आजानुभुज शर चाप-धर,

संग्राम जित खरदूषणम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु…

इति वदति तुलसीदास,

शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम ह्रदय कंज निवास कुरु,

कामादि खल दल गंजनम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु…

मन जाहि राचेऊ मिलहि सो वर

सहज सुन्दर सांवरो।

करुणा निधान सुजान शील

सनेह जानत रावरो॥

श्री रामचन्द्र कृपालु…

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *