डेली संवाद, जालंधर/मुंबई। Salman Khan: Firing on Salman Khan House News- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) के घर पर फायरिंग करने के मामले में पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) से कनेक्शन जुड़ा है। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाला जालंधर में कई महीने से रह रहा था।
यह भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो युवकों को मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) की टीम ने बिहार (Bihar) के पश्चिम चंपारण (West Champaran) के रहने वाले सागर पाल (21) और गुजरात के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) को दबोच लिया है।
जालंधर के बजाय मुंबई कैसे पहुंचा
सागर पाल के पिता जोगिंदर शाह ने कहा है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि उनका बेटा सलमान खाने के घर फायरिंग करके आया है। मैं खुद हैरान हूं कि वह जालंधर के बजाय मुंबई कैसे पहुंच गया। वह पिछले काफी समय से जालंधर में ही नौकरी कर रहा था। यहां वह किससे मिला, किससे नहीं, उस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
सागर पाल के परिवार से मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस की टीम ने पूछताछ की है। सागर के परिवार के किसी भी सदस्य की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस जांच में ये भी पता चला है कि सागर का पूरा परिवार मजदूर है। मजदूरी करके ही पूरे परिवार का गुजारा होता है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने जालंधर पुलिस से संपर्क साधा
जोगिंदर शाह का बयान सामने आने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने जालंधर पुलिस से संपर्क साधा है। हालांकि इसे लेकर किसी भी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है, क्योंकि मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि सागर पहले जालंधर में ही था। जालंधर में ही वह किसी तीसरे व्यक्ति के जरिए लॉरेंस गैंग के टच में आया। इसलिए मुंबई पुलिस इस मामले में जालंधर से जानकारी जुटा रही है।
आरोपियों की 14 दिन की कस्टडी मांगी
सागर पाल और विक्की गुप्ता ने 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी। 2 दिन बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। मुंबई पुलिस ने कोर्ट में दोनों आरोपियों की 14 दिन की कस्टडी मांगी थी। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने फायरिंग के बाद रेलवे ट्रैक पार कर कपड़े बदले और भागने की कोशिश की। दोनों आरोपी सलमान खान के पनवेल फार्म हाऊस से 10 किलोमीटर की दूरी ही रुके हुए थे। ऐसे में यह सवाल भी खड़ा होता है कि क्या वे फॉर्म हाउस को ही टारगेट करना चाहते थे।
पुलिस ने दलील दी कि यह एक इंटरनेशनल रैकेट है और इनका बिहार और गुजरात से भी कनेक्शन है। हम अपनी जांच का दायरा हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और गुजरात तक बढ़ाना चाहते हैं। इसके अलावा पुलिस ने कोर्ट में लॉरेंस के भाई अनमोल के फेसबुक पोस्ट और सलमान खान के ऊपर हुए पुराने हमलों का भी जिक्र किया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जिस हथियार से इस घटना को अंजाम दिया गया उसे भी अभी रिकवर नही किया गया है। इन आरोपियों को बाइक और अन्य सामान किसने मुहैया कराया इस पर हम आगे जांच करना चाहते है। इस घटना का मास्टरमाइंड कौन है यह भी जांच का हिस्सा होगा।