Ram Navami: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान बवाल, बम और पत्थरों से हमला, कई लोग घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कोलकाता (मौलीश्री जायसवाल)। Ram Navami: Violence in West Bengal on Ram Navami- रामनवमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हिंसा हुई है। बंगाल के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) जिले के शक्तिपुर (Shaktipur) में रामनवमी शोभायात्रा पर बम फेंके गए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इस घटना में 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए, जिनमें एक महिला व दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल और एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात

इस घटना से इलाके में तनाव है। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात कर दिए हैं। इस मामले में अभी तक पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस दौरान आसपास के कई घरों व दुकानों में आगजनी, लूटपाट भी की गई।

एनआईए इन घटनाओं की जांच कर रही है

आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी बंगाल में रामनवमी पर हिंसा की घटनाएं घटी थीं। उत्तर दिनाजपुर के दालखोला, हावड़ा के शिवपुर तथा हुगली के रिसड़ा व श्रीरामपुर में रामनवमी की शोभायात्राओं पर हमला हुआ था। इन घटनाओं में अनेक लोग जख्मी हुए थे। एनआईए इन घटनाओं की जांच कर रही है।

घरों व दुकानों में आगजनी, लूटपाट

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शक्तिपुर के अलावा जिले के माणिक्यहार इलाके में भी हमला किया गया। उपद्रवियों ने माणिक्यहार इलाके में कई घरों व दुकानों में आगजनी, लूटपाट भी की। शक्तिपुर में घर की छत से उपद्रवियों ने शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया। शोभायात्रा को निशाना बनाकर बम भी फेंके गए।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। तृणमूल समर्थित उपद्रवियों पर शोभायात्रा पर हमला करने का आरोप लगा है। हिंसा की घटना के लिए भाजपा ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख तथा राज्य के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा है कि हिंसा की इस घटना के लिए ममता बनर्जी का लोगों को उकसाने वाला भड़काऊ भाषण जिम्मेदार है, जो पिछले कुछ दिनों से वह लगातार अपनी सभाओं में दे रही थीं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *