डेली संवाद, शंभू बार्डर। Kisan Andolan: किसानों (Farmers) ने फिर से रेलवे ट्रेक (Railway Track) जाम कर दिया है। किसान पंजाब-हरियाणा (Punjab-Haryana) के शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर आंदोलन कर रहे हैं। शंभु रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम होने की वजह से 30 से अधिक ट्रेन प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं तो कुछ के रूट शॉर्ट किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
किसानों ने कहा है कि युवा नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा समेत 3 किसानों को सरकार तुरंत रिहा करे। इस संबंध में किसानों की पहले हरियाणा और पंजाब सरकार से मीटिंग हुई थी, जिसके बाद रिहाई का भरोसा मिला था। जिसके बाद किसानों ने सरकार को 16 अप्रैल तक का समय दिया था।
किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी
सरकार ने रिहाई नहीं की तो वे ट्रैक पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे पुलिस-किसानों की धक्कामुक्की हुई। मगर किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और ट्रैक पर बैठ गए। इससे कई ट्रेन प्रभावित हुई हैं।
किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि सरकार ने भरोसा देकर भी उन्हें रिहा नहीं किया। हमारा किसान साथी जेल में मरणव्रत पर बैठा है। जब तक सरकार उसे रिहा नहीं करती, हम ट्रैक खाली नहीं करेंगे। अगर सरकार अभी रिहा कर दे तो हम 10 मिनट में हट जाएंगे।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 13 फरवरी से किसान आंदोलन चल रहा है। पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार भी किया। पहले पुलिस ने अनीश खटकड़ को गिरफ्तार किया। वह जींद जेल में बंद हैं। 28 मार्च को अंबाला पुलिस ने युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा और गुरकीरत सिंह को गिरफ्तार किया। ये दोनों अंबाला सेंट्रल जेल में हैं।
यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई