डेली संवाद, चंडीगढ़। PSEB 10th Result 2024 Announced: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
बता दें कि लुधियाना की अदिति ने 100 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। लुधियाना की अलीशा ने 99.23% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि अमृतसर की करमनप्रीत कौर ने 99.23% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
इस साल 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च को खत्म हुईं। यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पंजाब बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा सभी दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी।
पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2024 ऐसे चेक करें
- पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं
- होम पेज पर उपलब्ध पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका PSEB 10वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा।
- परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई