डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कि वारिस पंजाब जत्थेबंदी प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से आजाद चुनाव लड़ेगा।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
इस बात की जानकारी उसके वकील राजदेव सिंह खालसा ने दी है। बताया जा रहा है कि राजदेव सिंह खालसा अमृतपाल से मिलने असम की डिब्रूगढ़ जेल गए थे। इस दौरान उन्होंने अमृतपाल सिंह से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया।
अमृतपाल सिंह ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया और वह लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए सहमत हो गया। जिसके बाद यह लगभग तय हो गया है कि वह लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
बता दे कि अमृतपाल सिंह इस समय एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने अप्रैल 2023 में मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया था। अमृतपाल करीब एक से ज्यादा साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।