Aaj Ka Rashifal: आज इनका रुका हुआ काम होगा पूरा, इन्हें कारोबार में मिलेगा फायदा

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 735 शब्द|📅 29 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 29 April 2024 Horoscope Today: आज सोमवार है, तारीख है 29 अप्रैल 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के मुताबिक, आज यानी 29 अप्रैल 2024, सोमवार का दिन का सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

ज्योतिषियों के अनुसार, आज कुछ राशि जातकों का रुका हुआ कार्य पूरा होगा, तो वहीं कुछ राशि जातकों को व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप नया काम शुरू करने से पहले अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरते नही तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े अधिकारी से किसी काम के सिलसिले में मिल सकते सकते हैं। आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनो से करना चाह रहे हैं उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नये पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपको संभलकर चलने का है। किसी बडी यात्रा आदि पर न जाएं तो वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खानपान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा। आप व्यवसाय में पार्टनर से नुकसान उठा सकते हैं। कोई नया काम आप शुरू न करें। परिवार में वाद विवाद से बचें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बडा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आपका आज का दिन उतार चढाव वाला रहेगा। वाद विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य आज आपका बिगड सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते है। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *