Punjab News: पंजाब में बर्थडे पर केक खाने से बच्ची की मौत के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पढ़े

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: बीते दिन पटियाला में 10 साल की लड़की मानवी की अपने ही जन्मदिन पर केक खाने से मौत हो गई थी। इस मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे है। पुलिस ने इस मामले में अब बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी बेकरी वाले लोगों को फ्रेश केक नहीं बेचते थे। वह पहले ही 30 से 40 केक 75 डिग्री तापमान पर आधे बनाकर फ्रिज में रख देते थे। इसके बाद जब कोई आर्डर आता था तो फिर केक को डेकोरेट कर डिलीवरी कर देते थे।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

यही नहीं इस दौरान यह भी चेक नहीं किया जाता कि केक ठीक है या खराब और इसमें कौन सी चीजें यूज की गई हैं। इस बात क खुलासा अब तक पकड़े गए तीन आरोपियों मैनेजर रणजीत सिंह, पवन कुमार व विजय कुमार से पूछताछ में सामने आई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

आरोपियों का कहना है कि इसके अलावा उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस द्वारा चौथे आरोपी की लगातार तलाश की जा रही है। पटियाला के अमन नगर इलाके में रहने वाली 10 साल की बच्ची मानवी का 24 मार्च को बर्थडे था। इसके लिए उसकी मां काजल ने जोमैटो पर कान्हा फर्म से केक मंगवाया।

रात को परिवार के सभी लोगों ने जन्मदिन मनाया और केक खाया। केक खाने के पुरे परिवार की हालत खराब हो गई थी। सबको उल्टियां की समस्या आ रही थीं। मानवी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। फिर उसे अस्पताल लेकर गए। अगली सुबह साढ़े 5 बजे अस्पताल में बच्ची मौत हो गई।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *