Canada News: कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया FIR

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नवांशहर। Canada-Punjab News: कनाडा (Canada News) में लगने वाली प्रदर्शनी में विजटर वीजा (Canada Visitor Visa) पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ठगी करने वाले एजेन्ट (Travel Agent) खिलाफ पुलिस (Punjab Police) ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

एसएसपी को दी शिकायत में गुरिन्दर सिंह पुत्र भुपिन्दर सिंह निवासी बलाचौर ने बताया कि लुधियाना में ट्रैवल एजेंन्ट का काम करने वाले संजीव शर्मा से उसकी जान-पहचान उसके एक दोस्त ने करवाई थी। उक्त एजेन्ट ने उसे बताया कि उसके बी.जे.पी. सरकार के साथ अच्छे संबंध है।

एजेन्ट ने एक महीने में कनाडा भेजने का वायदा किया था

सरकार की ओर से कनाडा में प्रदर्शनी लगाई जा रही है। जिसमें पढे़ लिखे व्यक्तियों की जरुरत है। उसने बताया कि वह उसे प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए 15 दिन के लिए विजटर वीजा पर कनाडा भेज सकता है।

Canada Latest News
Canada Latest News

उसने बताया कि उक्त एजेन्ट के साथ उसका 4 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था उसने 2 लाख रुपए तथा पास्पोर्ट पहले तथा शेष 2 लाख रुपए बाद में अदा कर दिए। उक्त एजेन्ट ने उसे एक महीने में कनाडा भेजने का वायदा किया था परन्तु उसने विदेश नही भेजा।

आरोपित एजेन्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

उसने बताया कि बार बार कहने पर उसने कहा कि वह उसके पैसे वापिस कर देगा परन्तु वह भी वापिस नही किए। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपित एजेन्ट के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरांत दी गई नतीजा रिपोर्ट में बताया कि उक्त एजेन्ट ने 2 लाख रुपए की ठगी मार कर धोखाधड़ी की है। थाना बलाचौर सिटी पुलिस ने आरोपित एजेन्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

तस्कर का खुलासा, MLA के खासमखास पर आरोप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *