How To Remove Tan: एलोवेरा जेल से पाएं टैनिंग से राहत, इस तरह करें इस्तेमाल

Daily Samvad
3 Min Read
Skin Care Tips
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। How To Remove Tan: गर्मियों में सनस्क्रीन अप्लाई करने पर जोर देने का मकसद टैनिंग से स्किन को बचाना है, लेकिन कई बार इसे लगाना याद नहीं रहता और अगर आप धूप में निकलने से पहले चेहरे और हाथों को ठीक से कवर नहीं करते, तब तो बहुत जल्द टैनिंग हो जाती है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

टैनिंग के चलते त्वचा की रंगत असमान नजर आती है। अगर आपकी भी स्किन हो गई है टैन, जिसे दूर करने के लिए ढूंढ़ रहे हैं कोई कारगर उपाय, तो एलोवेरा जेल कर सकता है इसमें आपकी मदद। जान लें कैसे करना है इसका इस्तेमाल।

एलोवेरा और नींबू का पैक

टैनिंग दूर करने में एलोवेरा और नींबू से बना पैक भी बेहद प्रभावी है। नींबू में मौजूद विटामिन सी टैनिंग दूर करने के साथ ही चेहरे का ग्लो भी बढ़ाता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • एक बाउल में एलोवेरा जेल लें। इसमें थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। दोनों चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसे चेहरे, गर्दन, हाथों पर लगाएं और कम से कम 10 मिनट तक रखें।
  • धोने से पहले हाथों को हल्का गीला कर जहां-जहां ये पैक लगाया है वहां मसाज करें।

एलोवेरा जेल और खीरा का पैक

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो एलोवेरा जेल को खीरे के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। ये दोनों ही स्किन को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। टैनिंग तो दूर होती ही है साथ ही गर्मियों में होने वाली जलन, चुभन से भी राहत मिलती है।

ऐसे करें इस्तेमालएक बाउल में ऐलोवेरा जेल लें।

  • इसमें खीरे को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। दोनों चीज़ों को मिक्स कर लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे, हाथ, पीठ और पैर जहां- जहां टैनिंग हो रखी है, वहां-वहां लगाएं।
  • 15 से 20 मिनट बाद जहां-जहां पैक लगाया है वहां हल्के हाथों से मसाज करें।
  • फिर पानी से धो लें।
  • इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

तस्कर का खुलासा, MLA के खासमखास पर आरोप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *