Punjab News: घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, इस Main हाईवे पर लगा धरना

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अगर आप भी लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे की तरफ जाने के बारे में सोच रहे है तो आपको एक बार ये खबर जरूर पड़ लेनी चाहिए नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

दरसअल लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर आज धरना दिया जा रहा है। लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में खाना और अन्य राशन भरकर लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर बैठ गए है। मुशकाबाद, खिरनियां और टपरिया गांवों के लोगों द्वारा धरना दिया जा रहा है।

यह धरना गांव मुशकाबाद में स्थापित किए जा रहे बायोगैस प्लांट को लेकर किया जा रहा है। इन गाँवों के लोग इस फैक्ट्री के खिलाफ दो साल से लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उसके बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला जिसके बाद गांव के लोग ट्रैक्टर-टट्रॉलियां लेकर हाईवे पर बैठ गए है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक इस फैक्ट्री को बंद नहीं कर दिया जाता तब तक धरना नहीं उठाया जाएगा। वहीं इस फैक्ट्री के आस पास के गांव के लोगों का कहना है कि इस प्लांट से इलाके में बीमारियां फैलेंगी और प्रदूषण काफी बढ़ जाएगा जिससे उनके स्वस्थ को काफी नुकसान पहुंचेगा।

तस्कर का खुलासा, MLA के खासमखास पर आरोप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *