डेली संवाद, पंजाब। Punjab Politics: देश में लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election) का बिगुल बज चुका है। देश में इस बार 7 चरणों में वोटिंग कराई जाएगी। चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में पंजाब में 1 जून को वोटिंग जबकि मतगणना 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
इसी बीच सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के चुनावी मैदान में उतरने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों से इस बात की जानकारी मिल रही है कि पंजाब में कांग्रेस द्वारा बलकौर सिंह चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं कांग्रेस द्वारा उनको लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मना लिया गया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
बताया जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें बठिंडा से मैदान में उतार सकती है। वहीं अभी तक इस बात को लेकर कांग्रेस द्वारा या फिर बलकौर सिंह द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दे कि कुछ महीनों पहले बलकौर सिंह ने राजनीति में आने की बात कही थी।
तस्कर का खुलासा, MLA के खासमखास पर आरोप









