DTC Bus Tickets: अब WhatsApp पर कर सकेंगे DTC बस की टिकट बुक, जाने कैसे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। DTC Bus Tickets: आप में से कई लोग दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में सफर करते होंगे। कई बार समय ना होने या भीड़ की वजह से DTC बस की टिकट बुक करने में दिक्कत हो जाती है, लेकिन अब नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब आप WhatsApp से ही DTC बसों की टिकट को बुक कर सकते हैं। इससे पहले व्हाट्सएप ने टिकट के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के साथ साझेदारी की है।

क्यूआर कोड दिखाकर कर सकेंगे सफर

WhatsApp ने DTC के लिए क्यूआर टिकटिंग सर्विस शुरू की है। व्हाट्सएप से DTC टिकट बुक करने के लिए आपको +91-8744073223 नंबर को सेव करना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप में जाकर Hi लिखकर भेजना होगा।

इसके बाद आपसे भाषा पूछी जाएगी। भाषा चुनने के बाद टिकट बुक करें और टिकट डाउनलोड करें दो ऑप्शन मिलेंगे। यदि आप टिकट बुक करना चाहते हैं तो बुक वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको एक लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आप एक दूसरी साइट पर पहुंच जाएंगे जहां से आप टिकट बुक कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के कालोनाइजर ने एक दर्जन गांवों के लोगों की जिंदगी कर दी बर्बाद

आप टिकट बुक करने से पहले एसी और नॉन एसी बस का भी चयन कर सकते हैं। एक बार में आप 6 टिकट बुक कर सकते हैं और यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Leave a Comment