Punjab News: सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश, पिता बलकौर सिंह ने दर्ज कराई FIR

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मानसा। Punjab News: सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के परिवार को लेकर खबर सामने आ रही है। खबर है कि मूसेवाला के परिवार के खिलाफ बड़ी साजिश रची गई है जिसको लेकर पिता बलकौर सिंह ने इसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज करवाया है।

Sidhu Moosewala
Sidhu Moosewala

यह मामला सिद्धू की मां और गांव की सरपंच चरण कौर के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर पेंशन लेने का है। सरपंच के पति बकलौर सिंह की शिकायत पर मानसा के सिटी 2 थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

फाजिल्का के गांव लंडूका निवासी वीरपाल सिंह की पत्नी परमजीत कौर के आधार कार्ड से छेड़छाड़ की गई थी। उसकी फोटो बदलकर फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र बनाकर विभाग में भेजा दिया गया। जिस पर सरपंच चरण कौर के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगी हुई थी। पता चलने पर इसकी जांच कराई गई।

भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इसी बीच पता चला कि परमजीत कौर नाम की महिला मूसा गांव में नहीं है। इस मामले में आरोपी ने सीडीपीओ दफ्तर अंगहीन पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इस दौरान उसने सारे दस्तावेज फर्जी लगाए थे। यहां तक की सरपंच की मुहर व साइन भी फर्जी थी।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Leave a Comment