School News: स्कूलों के लिए बड़ी खबर, बढ़ती गर्मी को देख सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। School News: अप्रैल का महीना खत्म होने को आ गया है। इसके साथ ही गर्मी भी बढ़ती जा रही है बढ़ते तापमान को देखते हुए छात्रों को लेकर दिल्ली सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

निदेशालय ने कहा कि गर्मी के मौसम में दिल्ली में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो जाता है। जो कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

एनसीआर में तापमान में वृद्धि के कारण लोगों में थकावट, डिहाइड्रेशन, दस्त और उल्टी समेत अन्य गर्मी से संबंधित बीमारियों की घटनाएं बढ़ गई हैं। निदेशालय ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि वो बच्चों के गर्मी से बचाव को लेकर उचित उपाय अपनाने के लिए उन्हें जागरुक करें।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

निदेशालय ने दोपहर की पाली में संचालित सभी स्कूलों को निर्देश दिया कि स्कूलों में छात्रों की प्रार्थना सभा से बचें। साथ ही स्कूलों में छात्रों के लिए पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गर्मी अधिक है ऐसे में कक्षाओं के दौरान छात्रों को बीच-बीच में पानी पीने का भी ब्रेक दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

वहीं, स्कूल में आते व निकलते समय विद्यार्थियों को सीधे धूप के संपर्क में आने के दौरान अपना सिर छाता, टोपी, तौलिया या अन्य किसी चीज से ढककर रखने को लेकर जागरुक करें। निदेशालय ने कहा कि गर्मी से संबंधित बीमारी के किसी भी मामले की सूचना नजदीकी अस्पताल को दें।

AAP का आम, तिहाड़ जेल में क्यों हुआ बदनाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *