Earth Day: इनोसेंट हार्ट्स में ‘ईको क्लब के विद्यार्थियों ने ‘ए विज़न : ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया’ थीम के तहत मनाया ‘वर्ल्ड अर्थ डे’

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Earth Day: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के द्वारा संचालित ‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ के तहत ‘ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया’ का संदेश देते हुए इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में ‘वर्ल्ड अर्थ डे’ पर ईको क्लब, आर्ट क्लब, लिटरेरी क्लब, डिजास्टर मैनेजमेंट क्लब के विद्यार्थियों के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इको क्लब के विद्यार्थियों ने ‘नर्चर विद नेचर’ एक्टिविटी के माध्यम से इनोकिड्स के कक्षा डिस्कवर्र्स व स्कॉलर्स के बच्चों को खाद का गड्ढा बनाना, सूखे और गीले कचरे को अलग करना, पेड़ों से गिरे हुए पत्तों को इकट्ठा करके सुंदर हैंगिंग बनाना- आदि की जानकारी दी।

कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन

कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों के लिए कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें उन्होंने ‘भूमि संरक्षण’ की आकृतियों में विभिन्न रंगों को उकेरा। कक्षा तीसरी व चौथी के बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को जीवंत करते हुए ओरिगामी आर्ट गतिविधि में भाग लिया।

मातृभूमि के रक्षकों पर स्लोगन राइटिंग

कक्षा पाँचवी के बच्चों से मातृभूमि के रक्षकों पर स्लोगन राइटिंग तथा कक्षा छठी के लिए ‘गो ग्रीन’ विषय पर ‘एक्सटेंपोर गतिविधि का आयोजन किया। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के लिए ‘अ विज़न : ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया’ पर स्लोगन राइटिंग तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने धरती की सुरक्षा हेतु सुंदर संदेश लिखे।

धरती को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया

विद्यार्थियों ने चौबीसों घंटे ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे तथा तुलसी, एलोवेरा, कैक्टस जैसे दवाइयाँ बनाने वाले पौधों का पौधारोपण किया। बच्चों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने और धरती को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को पर्यावरण सरंक्षण की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को धरती को हरा-भरा व स्वच्छ रखने तथा प्राकृतिक संपदा के संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *