Arvind Kejriwal In Jail: जेल में ही रहेंगे CM अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal In Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक्साइज पॉलिसी के मामले में कोई राहत नहीं मिली है। मंगलवार को कोर्ट ने उन्हें 7 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

अब अरविंद केजरीवाल की अगली पेशी 7 मई को होगी। मंगलवार को न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद सीएम केजरीवाल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इससे पहले दिल्ली की अदालत ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी थी।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

4 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद केजरीवाल को जज कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले में अपनी गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री केजरीवाल की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया था। इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *