Aaj ka Panchang: आज है कालाष्टमी, काल भैरव की करें पूजा, पं. प्रमोद शास्त्री से जानिए पूजा विधि

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 454 शब्द|📅 01 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 01 May 2024: आज बुधवार है, तारीख है 01 मई 2024। हर माह वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कालाष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार वैशाख माह की कालाष्टमी 01 मई यानी आज है। यह दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव को समर्पित होता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस उपलक्ष्य पर मंदिरों में काल भैरव देव की पूजा की जा रही है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु साधक व्रत भी रख रहे हैं। पंडित प्रमोद शास्त्री के अनुसार कालाष्टमी पर दुर्लभ शिववास योग समेत कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। आइए, आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

Aaj ka Panchang: आज है कालाष्टमी, काल भैरव की करें पूजा, पं. प्रमोद शास्त्री से जानिए पूजा विधि
पंडित प्रमोद शास्त्री, श्री हरि दर्शन मन्दिर, अशोक नगर, जालंधर

आज का पंचांग (Panchang 01 May 2024)

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर सबसे पहले शुभ योग का निर्माण हो रहा है। यह योग संध्याकाल 08 बजकर 02 मिनट तक है। इसके बाद शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। शुभ और शुक्ल दोनों ही योग में भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा की जाएगी। साथ ही बालव और कौलव करण के भी योग बन रहे हैं।

शिववास का योग

कालाष्टमी तिथि पर शिववास का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन शिववास का योग दिन भर है। प्रदोष काल में भी भगवान शिव, जगत जननी आदिशक्ति मां पार्वती के साथ रहेंगे। शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव के मां गौरी के साथ रहने के समय में महादेव का अभिषेक करने से घर में सुख, समृद्धि एवं शांति आती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 57 मिनट पर

चन्द्रोदय- देर रात 01 बजकर 49 मिनट पर

चंद्रास्त- सुबह 11 बजकर 39 मिनट पर

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 14 मिनट से 04 बजकर 57 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 55 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 10 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

पंजाब कांग्रेस प्रधान की पत्नी बोलीं- मुझसे गलती हो गई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *