Uma Ramanan Died: मशहूर सिंगर उमा रामनन का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 02 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Uma Ramanan Died: संगीत की दुनिया से इस समय दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि जानी मानी तमिल सिंगर उमा रामनन (Uma Ramanan) का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उमा रामनन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इंडियन प्ले बैक सिंगर उमा रामनन का निधन हो गया है। उमा तमिल इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। बुधवार 1 मई को 72 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। तमिल सिनेमा में कई यादगार गाने गाने वाली गायिका के परिवार में उनके गायक-पति एवी रामानन और उनके बेटे विग्नेश रामनन हैं।

उनके निधन के पीछे का कारण अभी भी पता नहीं चल पाई है। उनके अंतिम संस्कार को लेकर भी अभी कोई जानकारी नहीं है। उमा रामानन एक ट्रेन्ड सिंगर थीं और उन्होंने 35 साल में 6,000 से ज्यादा संगीत कार्यक्रमों में भाग लिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

तमिल फिल्म ‘निजालगल’ से उमा रामनन की ‘पूंगथावे थाल थिरावई’ ने उन्हें ध्यान आकर्षित करने में मदद की। इससे उनके करियर को बहुत जरूरी पहचान मिली और उन्होंने इलैयाराजा के साथ 100 से ज्यादा गानों में काम किया। इलैयाराजा के अलावा, उन्होंने संगीतकार विद्यासागर, मणि शर्मा और देवा के लिए भी गाने गाए।

भैरो घाटी से ऐसे दिखता है माता श्री वैष्णों देवी जी का मंदिर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *