डेली संवाद, पाकिस्तान। Accident News: पाकिस्तान से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पाकिस्तान में भीषण बस हादसा हो गया है। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए है।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पहाड़ी इलाके में आज सुबह हादसे के दौरान एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में बैठे 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए है जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
सुबह करीब साढ़े पांच बजे ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे बा बस अनियंत्रित हो गई और सिंध नदी में जा गिरी। बस में सवार कई लोग घायल हो गए। करीब 15 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से कई शव बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब में BJP का कांग्रेसीकरण, बाहरी को टिकट, मूल काडर नाराज
सूत्रों के मुताबिक मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया। साथ ही घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पंजाब में BJP का कांग्रेसीकरण, देखें स्पेशल रिपोर्ट






