Lovely Professional University: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Lovely Professional University: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे (Jalandhar-Phagwara Highway) पर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) में देर रात हरियाणा (Haryana) के एक छात्र की संदिग्ध मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि LPU कैंपस में 9वीं मंजिल से गिरने से छात्र की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

मृतक युवक की पहचान हरियाणा के रहने वाले मयंक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं, क्राइम सीन के कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो फोटो भी सामने आए हैं। जिसमें मयंक का शव यूनिवर्सिटी कैंपस में पड़ी हुई नजर आ रही है।

LPU कैंपस में जोरदार धमाका हुआ

घटना गुरुवार की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मयंक 9वीं मंजिल पर रहता था। देर रात जब वह नीचे गिरा तो जोरदार धमाका सा हुआ। जिसके बाद एकाएक कर भारी संख्या में स्टूडेंट्स मौके पर इकट्ठा होने लगे।

अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया

जिसके बाद यूनिवर्सिटी में मौजूद अधिकारियों ने तुरंत एंबुलेंस मंगवाई और मयंक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल से मामले की जानकारी सतनामपुर थाने की पुलिस को दी।

सुसाइड सहित विभिन्न एंगलों पर पुलिस जांच

थाना सतनामपुरा के एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि, सुसाइड सहित विभिन्न एंगलों पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल हरियाणा के रहने वाले मयंक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

फगवाड़ा कपूरथला पुलिस द्वारा मामले की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी गई है। वहीं, उनके बयानों के आधार पर पुलिस जल्द मामले में कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में BJP का कांग्रेसीकरण, बाहरी को टिकट, मूल काडर नाराज

बृजभूषण की टिकट क्यों कटी? किसके डर गया बाहुबली सांसद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *