Canada News: कनाडा में पंजाब के 3 युवक गिरफ्तार, आतंकी निज्जर की हत्या करने का आरोप, गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से जुड़े तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओटावा (कनाडा)। Canada News: Hardeep Singh Nijjar killing in Canada – कनाडा में खालिस्तानी समर्थक (Khalistani in Canada) आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की कनाडा पुलिस (Canadian Police) ने तस्वीर शेयर की है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पुलिस ने उस कार की तस्वीर भी शेयर की है, जिसका इस्तेमाल इन तीनों आरोपियों ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करने से ठीक पहले की थी। बता दें कि भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। हरदीप सिंह निज्जर की जून, 2023 में सरे में एक गुरुद्वारे के निकट हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

hardeep singh nijjar
hardeep singh nijjar

भारत की एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया था

कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत की एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, भारत सरकार ने कनाडा के दावों को बेबुनियाद बताया था। इसके बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव शुरू हो गया, जो अभी तक जारी है।

कनाडा पुलिस ने किए खुलासे

कनाडा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करनप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और करण बराड़ के रूप में हुई है। ये सभी पंजाब और हरियाणा के नागरिक हैं। तीनों आरोपी वर्ष 2021 में टेंपरेरी और स्टूडेंट वीजा पर कनाडा आए थे लेकिन इनमें से किसी ने भी वहां पढ़ाई के लिए दाखिला नहीं लिया था।

Gangster Lawrence Bishnoi
Gangster Lawrence Bishnoi

कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तार

Canada पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों का संबंध कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गिरोह से है। तीनों को अलबर्टा के एडमोंटन में गिरफ्तार किया गया है। कनाडा के एक अखबार ने कनाडाई पुलिस के हवाले से दावा किया है कि गिरफ्तार आरोपी लॉरेंश बिश्नोई गिरोह के संपर्क में थे।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

कनाडा पुलिस ने हत्या के पीछे के मकसद को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों ने भारत से किसी भी संबंध का कोई सबूत नहीं दिया है। तीनों संदिग्ध गैर-स्थायी निवासी परमिट पर कनाडा में रह रहे थे। फिलहाल कनाडा पुलिस ने यह नहीं बताया कि पंजाब में किस गांव या शहर से इनका संबंध है।

india vs canada clash

निज्जर की पिछले साल हुई थी हत्या

आपको बता दें कि भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। हरदीप सिंह निज्जर की जून, 2023 में सरे में एक गुरुद्वारे के निकट हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जस्टिन ट्रूडो सरकार ने निज्जर की हत्या के लिए भारत की एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया था। भारत सरकार ने कनाडा के दावों को बेबुनियाद बताया था।

निज्जर पर था 10 लाख का ईनाम

जुलाई, 2022 में भारतीय आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने जालंधर में एक हिन्दू पुजारी की हत्या के केस में हरदीप सिंह निज्जर पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। वहीं, निज्जर पर साल 2007 में पंजाब के एक सिनेमाघर में हुए बम विस्फोट का भी आरोप था।

बृजभूषण की टिकट क्यों कटी? किसके डर गया बाहुबली सांसद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *