Hamida Banu: जाने कौन है भारत की पहली महिला पहलवान? जिसे गूगल ने समर्पित किया आज का डूडल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Hamida Banu: आज का गूगल ने खास डूडल (Doodle) बनाया है दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक हमीदा बानो (Hamida Banu) को याद करते हुए। हमीदा बानो को भारत की पहली महिला पहलवान माना जाता है।

यूपी के अलीगढ़ में जन्मी हमीदा बानो भारत के पहली पहलवान थी जो पुरुषों को खुली चुनौती देने के लिए जानी जाती थी। कहा जाता है कि कुश्ती के अखाड़े में कोई भी उनके सामने नहीं टिक पाता था। वहीं गूगल ने याद करते हुए उनको डूडल समर्पित किया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

बताया जाता है कि आज ही के दिन 1954 में उस कुश्ती के मुकाबले की खबर अखबार में छपी थी जिसने बानो को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई थी। उन्होंने सिर्फ 1 मिनट 34 सेकंड में मशहूर पहलवान बाबा पहलवान को हरा दिया था, जिसके बाद बाबा पहलवान ने हमेशा के लिए कुश्ती छोड़ दी थी।

इसके बाद रेफरी ने ऐलान किया था कि ऐसा कोई पुरुष पहलवान नहीं है जो बानो को हराकर उससे शादी कर पाए। यह भी कहा जाता है कि छोटे गामा के नाम से मशहूर पहलवान ने भी हमीदा बानो के साथ लड़ने से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

हमीदा बानो का जन्म 1900 के दशक की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पास एक पहलवान परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही कुश्ती करती रही है 1940 और 1950 के दशक में अपने करियर के दौरान 300 से अधिक प्रतियोगिताएं जीतीं। हमीदा को अलीगढ़ की अमेजॉन के नाम से जाना जाता था

हमीदा रोजाना 6 लीटर दूध, सवा दो लीटर फलों का जूस, एक किलो मटन, 450 ग्राम मक्खन, 6 अंडे, लगभग एक किलो बादाम, 2 बड़ी रोटियां और 2 प्लेट बिरयानी खाती थीं। दिन के 24 घंटों में वह 9 घंटे सोती थीं और 6 घंटे एक्सरसाइज करती थीं।

बृजभूषण की टिकट क्यों कटी? किसके डर गया बाहुबली सांसद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *