डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार को पंजाब के कुछ जिलों में दिन में बादल छाए रहेंगे और हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है जबकि इसके बाद 5 और 6 मई को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। जिससे दिन का तापमान बढ़ सकता है। 9 मई के बाद आने वाले दिनों में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सक्रिय हो रहा है। वहीं बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से भी बचने की सलाह दी है।