Aaj Ka Rashifal: बिजनेस में मिलेगा लाभ, परिवार से मिलेगा सुखद समाचार, जाने राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 871 शब्द|📅 08 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 08 May 2024 Horoscope Today: आज बैसाखी अमवास्या है। आज के राशिफल (Horoscope Today) के मुताबिक, आज यानी 08 मई 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ज्योतिषियों के अनुसार, आज कुछ राशि जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, तो कुछ राशियों को कार्य अधिक होने के कारण थकावट आदि महसूस होगी। ऐसे में आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय
पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले कुछ दिनों से जिस कार्य की प्लानिंग चल रही है, आज वह कार्य शुरू होगा, जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार आदि में सहयोगी पार्टनर के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक माहौल का वातावरण महसूस होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

किसी कार्य विशेष को लेकर आज यात्रा आदि पर बाहर जा सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। साथ ही परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य से आप चिंतित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं। परिवार में मतभेद के कारण विरोधी लाभ उठाने में सफल होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण थकावट आदि महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा डिसीजन आप ले सकते हैं, जिसका आगामी परिणाम सुखद होगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में मतभेद दूर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है, परंतु आप कुशलता से हल करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ा नया निवेश आप कर सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। मतभेद दूर होकर आपसी प्रेम दिखाई पड़ेगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। साथ ही पैतृक संपत्ति में आज आपको हिस्सा मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें मित्र और परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा व व्यापार व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। परिवार में पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि को लेकर आप मानसिक तौर से चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। साथ ही नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से आपकी परेशानी बढ़ेगी। आज आप बाहर की यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन आदि का प्रयोग संभलकर करें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी अपने के द्वारा आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा काम मिल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। पत्नी व बच्चे के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीदने की योजना घर में बन सकती है।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

पंजाब के डेरों में पीएम-सीएम और मंत्री क्यों लगा रहे हैं फेरे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *