Aaj Ka Rashifal: परिवार में हो सकती है अनबन, बिजनेस में होगा नुकसान, पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 863 शब्द|📅 09 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 09 May 2024 Horoscope Today: आज दिन गुरुवार है, तारीख है 09 मई 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 09 मई 2024, गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ जातकों की अपने परिवार से अनबन भी हो सकती है। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal: परिवार में हो सकती है अनबन, बिजनेस में होगा नुकसान, पढ़ें राशिफल
पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे, परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे, परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है, आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा, परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा आदि हो सकता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा, आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, आपका मन उदास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे, आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। परिवार में संपत्ति होने का मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। परिवार के लोग आप के विरोध में जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनें।गे कोई नया मकान या वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं। परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा, साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं, अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है। परिवार ने कोई धार्मिक आयोजन होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ मानसिक चिंता बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *