Aaj Ka Rashifal: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों की बदलेगी चाल, जाने राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 13 May 2024 Horoscope Today: आज सोमवार है, तारीख है 13 मई 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार आज यानी 13 मई का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

न्याय के देवता शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है। कई राशि के जातकों के कारोबार में तेजी आ सकती है। आज के दिन गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। साथ ही विवाद से दूर रहें। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों की बदलेगी चाल, जाने राशिफल
पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। रोजमर्रा के कार्य में अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आज परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज गिरावट महसूस होगी। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। इस मौसम में परिवार के साथ बाहर कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए आपके कार्य आज पूर्ण होंगे। कोई पुराना चल रहा विवाद आज खत्म हो सकता है। पड़ोसी से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार आदि में लाभ होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कोई नया मकान वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपना ख्याल रखें। व्यापार-व्यवसाय या नौकरी में अपने से बड़े अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है। आज आपका काम बिगड़ सकता है। धन हानि हो सकती है। परिवार में आपसे मतभेद हो सकते हैं। पत्नी का आपके भाई आदि से विवाद हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका दिन कुछ परेशानी से भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं। विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप कहीं बाहर की यात्रा में किसी विशेष व्यक्ति के साथ जा सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने में आज आपके मित्र और परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज कोई बड़ी डील समझौता कार्यक्षेत्र में आपका हो सकता है। परिवार के लोगों द्वारा मान-सम्मान प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में आज आपको हिस्सेदारी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए सहयोगी मिलेंगे। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। परिवार के साथ आनंद के क्षण आज बिताएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है, जिस कारण शरीर में चोट आदि लगने के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी रकम उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ेगी। परिवार में आपके साथ लोग धोखा कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। किसी अपने के स्वास्थ्य की चिंता के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। साथ ही परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिससे परिवार का माहौल ठीक नहीं रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध आज अच्छे रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम कार्य क्षेत्र में आज मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आप परिवार के लोगों के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *